Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Basti News
›
Religious tableaux captivated the heart, while chants in honor of the Goddess echoed late into the night.
{"_id":"6ad314c686cb07e8810b0074","slug":"video-religious-tableaux-captivated-the-heart-while-chants-in-honor-of-the-goddess-echoed-late-into-the-night-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"धार्मिक झांकियों ने मोहा मन, देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक झांकियों ने मोहा मन, देर रात तक गूंजे माता रानी के जयकारे
दुर्गा पूजा समिति सिसवारी पुरैना की ओर से बृहस्पतिवार की रात आयोजित धार्मिक झांकी कार्यक्रम में भक्ति और संगीत की छटा बिखरी। कानपुर और बस्ती से आए श्री साईं झांकी ग्रुप के कलाकारों ने शिव तांडव, महिषासुर मर्दिनी, मां काली, भगवान गणेश, सुदामा-कृष्ण और राधा-कृष्ण की झांकियों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों पर कलाकारों की नृत्य प्रस्तुतियों के बीच देर रात तक पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। भगवान शिव के तांडव नृत्य के दौरान डमरू की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। महिषासुर मर्दिनी और मां काली के रौद्र स्वरूप की झांकियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहीं। वहीं, ''चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है'', ''प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी'' और ''मैया का चोला है रंगला'' जैसे भक्ति गीतों पर कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की झांकी और सुदामा-कृष्ण मिलन के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।