{"_id":"6ab782077cc4b752ca06c18f","slug":"video-torrential-rains-wreak-havoc-in-bareilly-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: मूसलाधार बारिश से शहर बेहाल, निचले इलाकों में जलभराव; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: मूसलाधार बारिश से शहर बेहाल, निचले इलाकों में जलभराव; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:57 PM IST
Link Copied
बरेली में लगातार हो रही बारिश अब आफत बन गई है। शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार दोपहर तक भी नहीं थमी। रातभर पानी बरसा। मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी दिख रहा है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। थानों समेत सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। सड़कों पर सैलाब जैसा हाल दिखा। शहर के निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी भर गया है। बारिश न थमने से मुसीबत और बढ़ती जा रही है। सेटेलाइट बस अड्डा भी जलमग्न हो गया। बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसलों को हुआ है। 24 घंटे में 126.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री गिरावट के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।