Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
Video : बाराबंकी...सपा पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-राम मंदिर नहीं जाते मगर शादी ब्याह में पूजा करते हैं सपाई
{"_id":"6933f1616fa8f52d00012672","slug":"video-video-brabkasapa-para-brasa-dapata-saema-brajasha-pathaka-bl-rama-mathara-naha-jata-magara-shatha-byaha-ma-paja-karata-ha-sapaii-2025-12-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : बाराबंकी...सपा पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-राम मंदिर नहीं जाते मगर शादी ब्याह में पूजा करते हैं सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : बाराबंकी...सपा पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले-राम मंदिर नहीं जाते मगर शादी ब्याह में पूजा करते हैं सपाई
बाराबंकी में सुबह जिला कार्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर ऐसा राजनीतिक प्रहार किया कि पूरा परिसर देर तक सियासी गर्माहट में डूबा रहा। पाठक ने सपा को “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” बताते हुए कहा कि इन लोगों ने अपने शासनकाल में “प्लांट कब्जाने से लेकर बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ तक का खेल खेला है।
उन्होंने दावा किया कि भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने का सबसे बड़ा प्रयास फर्जी वोटरों के जरिए हुआ है। पाठक बोले, “भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। अब असली जनादेश सामने आएगा। आप बिहार देख लीजिए 65 लाख फर्जी नाम मिले थे। यूपी में भी 14–15 साल के लड़कों को वोटर बनाया गया है।
डिप्टी सीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने सपा के पुराने कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा, उन्होंने तो अपनी सरकार में ‘वन जिला–वन माफिया’ लागू कर दिया था। कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। पूरा तंत्र माफियाओं की जेब में था।
देश के विकास पर बात करते हुए पाठक ने कहा कि आज भारत दुनिया में डिजिटल लेन-देन में नंबर वन है। यह नया भारत है। यह वही देश है जिसे कभी गरीब माना जाता था, आज तकनीक में अग्रणी है।
राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर तंज कसते हुए पाठक ने कहा, “दर्शन करने तो जाते नहीं, मगर घर में शादी-विवाह हो तो गणेश पूजा भी करते हैं, गौर भी बनाते हैं, गोबर की पूजा भी करते हैं। यह सब सिर्फ स्वांग है।”
पाठक के इस तेवर भरे बयान के बाद स्थानीय राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है। जिला कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने उनके हर आरोप पर तालियाँ बजाकर समर्थन जताया, जबकि विपक्ष ने इसे बौखलाहट बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।