Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Victim's family outraged over police failure in two murder cases; road blocked

Barabanki News: दो हत्याओं में पुलिस की नाकामी पर भड़का पीड़ित परिवार, मार्ग जाम

Thu, 12 Nov 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Victim's family outraged over police failure in two murder cases; road blocked
भीड़ के साथ पुलिस व अ​धिकारी
माती। दो अलग-अलग मामलों में मंगलवार रात हुई हत्या की घटनाओं ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक तरफ मकान का छज्जा निकालने के पुराने विवाद ने राजमिस्त्री की जान ले ली, तो दूसरी तरफ जुए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार को जब दोनों शव गांव लाए गए, तो आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे तक चले हंगामे और जाम के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर शाम को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस की अनदेखी से गई राजमिस्त्री की जान
पहली घटना माती के बस्ती गांव की है। यहां मकान का छज्जा निकालने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार रात राजमिस्त्री राममनोहर (38) पर लाठी-डंडों, बल्ली और बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी और बेटी सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की बेटी रेशमा ने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत कई महीने से पुलिस और आईजीआरएस पोर्टल पर की जा रही थी लेकिन पुलिस ने कोई सुधि नहीं ली। यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद पिता की जान बच जाती। पीड़ित भाई संजय कुमार की तहरीर पर हंसराज, हरिश्चंद्र, रंजीत, महेश और अभिषेक सहित 16 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इनमें से पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

................
जुए के लिए चार हजार रुपये देने से इन्कार करने पर हत्या
दूसरी घटना माती के ही तिलकपुरवा गांव की है। दिवाली की शाम जुए के दौरान हुए विवाद में दिलीप रावत (37) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी प्रमोद यादव ने जुए और शराब के वास्ते दिलीप से चार हजार रुपये की मांग की थी। पैसे देने से इन्कार करने पर प्रमोद ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-हाकी से दिलीप पर घातक हमला कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई राजकुमार की तहरीर पर मुख्य आरोपी प्रमोद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद को भी हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
अधिकारियों की मान-मनौव्वल के बाद माने परिजन
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव गांवों में लाए गए, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। हालात को संभालने के लिए एएसपी विवेक तिवारी, सीओ सिटी आफताब आलम और नायब तहसीलदार रामजीत यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद परिवारजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। फिलहाल, दोनों गांवों में तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
.............................
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं होगी रिपोर्ट
माती थाने के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर पुलिस अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस वीडियो फुटेज के जरिये प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रदर्शन में शामिल कई महिलाएं बाहरी थीं। एसपी रवीना त्यागी ने इस मामले में संलिप्त महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने के संकेत दिए हैं।


................
दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
-विवेक कुमार तिवारी, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article