Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   VIDEO: 24 लाख रुपये हड़पने व आशनाई में हुई नितेश की हत्या, चार गिरफ्तार, दोस्त मनोज ने ही दी थी पांच लाख की सुपारी

VIDEO: 24 लाख रुपये हड़पने व आशनाई में हुई नितेश की हत्या, चार गिरफ्तार, दोस्त मनोज ने ही दी थी पांच लाख की सुपारी

Sat, 31 Oct 2026 06:42 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:42 PM IST
VIDEO: 24 लाख रुपये हड़पने व आशनाई में हुई नितेश की हत्या, चार गिरफ्तार,  दोस्त मनोज ने ही दी थी पांच लाख की सुपारी
सीतापुर के युवक नितेश मौर्य की हत्या के 24 लाख रुपये हड़पने व एक महिला से अवैध संबंधों के कारण की गई। हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने साजिश रचने वाले गांव के ही दोस्त मनोज मौर्य व अंकित समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब इतने ही अन्य लोग पुलिस के रडार पर हैं। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी रवीना त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सीतापुर के सदरपुर क्षेत्र के सरैंया महिपतपुर गांव निवासी नितेश कुमार मौर्य की गांव के ही मनोज मौर्य से दोस्ती थी। मनोज ने आरओ प्लांट लगाने के लिए नितेश से 14 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके अलावा दोनों साथ में ही धान खरीद का कारोबार करते थे। इस कारोबार के 10 लाख रुपये भी मनोज ने हड़प लिए थे। नितेश रुपये मांग रहा था, जिससे मनोज उससे परेशान था। नितेश की बातचीत की क्षेत्र की एक युवती से होती थी। उसी युवती से मनोज के साथ काम करने वाले सीतापुर के रामपुर कला के सरैंया कादीपुर गांव निवासी अंकित गुप्ता के भी संबंध थे। इसको लेकर अंकित की नितेश से रंजिश हो गई थी। रुपये के विवाद और महिला से संबंधों की इसी रंजिश में मनोज और अंकित ने नितेश को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। मनोज ने रामपुर मथुरा के फरीदपुर निवासी दीपू उर्फ दिलीप को नितेश की हत्या के लिए पांच लाख रुपये सुपारी दी। दीपू ने महमूदाबाद के शेहारुखेड़ा गांव निवासी अमरेंद्र वर्मा समेत अन्य लोगों को मिलाया। वारदात को अंजाम देने के लिए दीपू ने सीतापुर से किराये पर काली स्कॉर्पियो ली। 29 अक्तूबर को नितेश लखनऊ के बख्शी का तालाब में बहन के यहां से सीतापुर लौट रहा था। उसकी रैकी की जा रही थी। बाराबंकी के बड्डूपुर में डफरपुर चौराहे के पास दीपू व उसके साथियों ने नितेश का अपहरण कर लिया। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और उसे लेकर सीतापुर के पिसावां क्षेत्र में चले गए। वहां धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने मनोज, अंकित, दीपू और अमरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार बरामद की गई है, जिसे दीपू ने सुपारी में मिले पैसों से फाइनेंस कराया था। वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 2.44 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 48.82 करोड़ रुपये

31 Oct 2026

शाहजहांपुर: शायर हिमांशी बाबरा बोलीं- कवियों ने हमेशा हक की बात कही और सवाल उठाए

31 Oct 2026

VIDEO: परीक्षा खत्म, सामान के लिए 100 फीट लंबी कतार में जूझे अभ्यर्थी

31 Oct 2026

VIDEO: सहकारी समितियों को मिली 2731 टन खाद की रैक

31 Oct 2026

VIDEO: पांच घंटे तक बरसते रहे इंद्रदेव, नहीं डिगी ब्रजयात्रियों की आस्था

31 Oct 2026
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर गोमती तट स्थित समाधि स्थल पर अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

31 Oct 2026

महासमुंद: धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा, किसानों से हमाली शुल्क लेने पर समितियों को सख्त हिदायत

31 Oct 2026
विज्ञापन

शहीद भाई बेअंत सिंह सहित समूचे शहीदों का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

31 Oct 2026

श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे सीएम धामी, विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास

31 Oct 2026

VIDEO: कूड़े के ढेर में लगा दी आग, धुएं से फूला दम

31 Oct 2026

VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव, अवसाद में खुदकुशी की आशंका; मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

31 Oct 2026

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द होगी जारी : जसबीर सिंह गिल

गौचर में दिव्यांगों के लिए लगा विशेष शिविर, अंगों की जांच और इलाज के साथ बांटे जा रहे सहायक उपकरण

31 Oct 2026

वीडियो: पोर्टमोर स्कूल में हुआ अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम

31 Oct 2026

शिमला: राजू संथानम बोले- पत्रकारिता में ईमानदारी और विश्वसनीयता ही सबसे बड़ी पूंजी

31 Oct 2026

चमोली पहाड़ के छोटे से बाजार में दिखता फ्लाईओवर का अनोखा नजारा, नैनीसैंण की खूबसूरती में लगा रहा चार चांद

31 Oct 2026

उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित हुआ राष्ट्रीय एकता दिवस

31 Oct 2026

वीडियो: शिमला में हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु आपदाओं से निपटने की तैयारी पर राष्ट्रीय संवाद

31 Oct 2026

कानपुर: फजलगंज अपराजिता सेंटर में रामा मेडिकल कॉलेज का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

31 Oct 2026

कानपुर: आलियापुर टोल प्लाजा पर खाकी से अभद्रता का मामला, एसीपी बोले- सिपाही की तहरीर पर FIR दर्ज

31 Oct 2026

कानपुर: हाईवे की लेन पर खड़े दर्जनों लोडर, बना हुआ है हादसे का खतरा

31 Oct 2026

कानपुर: दो गोशालाएं होने के बावजूद सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं छुट्टा गोवंश

31 Oct 2026

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय कुर्मी जागरण मंच ने किया माल्यार्पण

31 Oct 2026

लखनऊ में आयुष्मान मेधा-2026 कार्यक्रम में मेडिकल हेल्थ प्रमुख सचिव वी हेकाली ज़िमोमी ने किया संबोधित

31 Oct 2026

वीडियो: निजी बस के नीचे आने से युवक की माैत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक-परिचालक माैके से फरार

31 Oct 2026

गोरखपुर: सरदार पटेल की जयंती पर निकाला जुलूस, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

31 Oct 2026

2027 के चुनाव से पहले विनोद तावड़े की अध्यक्षता में लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

31 Oct 2026

गोरखपुर: श्री विष्णु महायज्ञ में हवन-पूजन और परिक्रमा करते श्रद्धालु

वीडियो: विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed