Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Barabanki: Man murdered young woman after luring her with the promise of a meeting with her lover

बाराबंकी: प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर युवक ने की थी युवती की हत्या, कंकाल मिलने की घटना का खुलासा

Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 16 Nov 2026 06:55 PM IST
सार

सुशील ने युवती से वादा किया कि वो उसे उसके प्रेमी के पास हैदराबाद पहुंचा देगा लेकिन आरोपी युवती को लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचा। दुष्कर्म का प्रयास किया विरोध करने पर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Barabanki: Man murdered young woman after luring her with the promise of a meeting with her lover
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुशील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी के रामनगर के कांप फतेहउल्लापुर गांव के पास धान के खेत में मिला कंकाल 26 दिन से लापता युवती का ही था। गांव के ही विवाहित युवक सुशील ने युवती को उसके प्रेमी के पास हैदराबाद पहुंचाने का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को चंदनापुर गांव के पास से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


रामनगर के एक गांव निवासी युवती 16 अक्तूबर की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके घर से सोने के जेवर और नकदी भी गायब थी। अगले दिन पिता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन


करीब 26 दिन बाद 12 नवंबर की शाम धान के खेत में कई टुकड़ों में कंकाल मिला था। पास में लोअर, चप्पल और अन्य कपड़े भी मिले थे। पिता ने कपड़ों के आधार पर कंकाल को अपनी बेटी का होने की आशंका जताई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर कंकाल के स्त्री या पुरुष होने और उसकी उम्र तक की पुष्टि नहीं कर सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता लगा कि युवती का प्रेम-प्रसंग सफीक नामक युवक से चल रहा था मगर वह हैदराबाद में था। सफीक के मोबाइल नंबर की डिटेल निकली तो पुलिस दंग रह गई क्योंकि युवती के गांव के सुशील के मोबाइल से उसकी लगातार बात मिली। पुलिस ने सुशील की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें युवती के परिजन के मोबाइल नंबरों से बात होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुशील को हिरासत में लिया तो राज खुल गया।


सीओ गरिमा पंत के अनुसार सुशील ने युवती को उसके प्रेमी के पास हैदराबाद पहुंचाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने 16 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे दोनों गांव के बाहर मिले। उस समय सुशील ने शराब पी थी। आरोपी उसे पैदल लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गला दबा दिया। इसके बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को धान के खेत में छिपाकर सुशील चार दिनों तक पंजाब में रहा। पुलिस ने सुशील को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed