Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Barabanki News
›
बाराबंकी: तीन बेटियों के संग ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति बोले...बहुत हिम्मती थी किरण, आत्महत्या नहीं हादसा भी हो सकता है
{"_id":"6af82b315d52246a34063ed0","slug":"video-brabka-tana-btaya-ka-saga-tarana-sa-katakara-mahal-ka-mata-pata-blbhata-hamamata-tha-karanae-aatamahataya-naha-hathasa-bha-ha-sakata-ha-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: तीन बेटियों के संग ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति बोले...बहुत हिम्मती थी किरण, आत्महत्या नहीं हादसा भी हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: तीन बेटियों के संग ट्रेन से कटकर महिला की मौत, पति बोले...बहुत हिम्मती थी किरण, आत्महत्या नहीं हादसा भी हो सकता है
बाराबंकी: शहर के गांधी नगर मोहल्ले में शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से किरण पाल (39) और उनकी तीन बेटियों कनिष्का, अनुष्का व काव्या की मौत हो गई थी। शनिवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ के बीच परिवार का दर्द छलक पड़ा। इस बीच मृतका के पिता और पति ने घटना को लेकर अपनी बात रखी। पिता ने बताया कि वह तीन दिन पहले बेटी से मिले थे, लेकिन उसने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी। वहीं, पति ने लोन की किस्त को लेकर पत्नी के परेशान होने की चर्चा को गलत बताया। उनका कहना था कि पत्नी बहुत हिम्मती थी और संभव है कि यह हादसा हो।
तीन दिन पहले बेटी से मिला था पिता, नहीं बताई कोई परेशानी:
किरण के पिता बाबूराम ने बताया कि वह घटना से तीन दिन पहले बेटी से मिलने गए थे। उस समय न तो उसने किसी तरह की परेशानी बताई थी और न ही वह परेशान दिखाई दे रही थी। पिता के मुताबिक, उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि परिवार पर ऐसा दुख टूट पड़ेगा।
किरण बहुत हिम्मती थी:
किरण के पति तेजराम ने कहा कि कुछ लोग लोन की किस्त कटने की वजह से पत्नी के परेशान होने की बात कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। उनकी पत्नी बहुत हिम्मती थी। शहर में बाढ़ आई थी, तब भी उसने पूरे परिवार के साथ मजबूती से परिस्थितियों का सामना किया था। वह मुश्किल वक्त में भी हिम्मत नहीं हारती थी।
पति ने घटना को लेकर यह भी कहा कि संभव है कि यह दुर्घटना रही हो। जांच के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो होना था, वह हो गया। अब जांच करें या न करें।
परिवार में अब अकेली बची 12 साल की रिया:
इस हादसे में परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया बच गई थी। घटना के वक्त वह अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी। मां और तीन बहनों की मौत के बाद अब परिवार में रिया ही बची है। शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे परिजन और रिश्तेदार गमगीन नजर आए। पूरे घटनाक्रम को लेकर अब भी कई सवाल हैं, जिनके जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।