{"_id":"68db946c4008f57ecb0af70e","slug":"video-brabka-ma-yavaka-ka-sara-kacakara-hataya-khata-ma-faka-lsha-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में युवक की सिर कूचकर हत्या, खंती में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में युवक की सिर कूचकर हत्या, खंती में फेंकी लाश
यूपी के बाराबंकी के देवा कोतवाली की माती चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खंती में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विजय (30) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से फैजाबाद के रहने वाले थे। माती गांव में किराए पर रहकर टाइल्स का काम करते थे।
जानकारी के मुताबिक, विजय की शादी बड़ाताल गांव की पूजा से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। लक्ष्मी और अनामिका। सोमवार की रात विजय घर से निकला था। पत्नी के अनुसार, यह कहकर निकले थे कि उन्हें किसी से पैसे लेने जाना है। लेकिन वे घर वापस नहीं लौटे।
सुबह जब पत्नी पूजा अपने पति की तलाश में सड़क पर निकलीं, तो उन्होंने सड़क किनारे विजय का शव पड़ा देखा। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट है। जैसे उसे कुचला गया हो। घटना की जानकारी मिलते ही माती चौकी इंचार्ज अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे।
परिजनों को बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।