{"_id":"68f0b278eca0fdcb05079c32","slug":"video-brabka-ma-taral-ma-fasakara-thhana-ka-bra-fata-thabga-na-pata-patakara-yavaka-ka-mara-dal-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में ट्राली में फंसकर धान की बोरी फटी... दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में ट्राली में फंसकर धान की बोरी फटी... दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मार डाला
यूपी के बाराबंकी में बुधवार की रात ट्राली में फंसकर धान की बोरी फट जाने पर दबंगों ने पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव की है। गांव निवासी ननकू के बेटे धीरेंद्र कुमार (25) की हत्या हुई है। घरवालों ने बताया कि बुधवार की रात धीरेंद्र घर के पास चारपाई पर सोया था। गांव के ही कुछ लोग कल्टीवेटर और ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहे थे। कल्टीवेटर पर रखी धान की एक बोरी रास्ते में धीरेंद्र की ट्रॉली की रगड़ खाकर फट गई और धान बिखर गया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने अपने साथियों को बुलाकर धीरेंद्र पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव के माहौल देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।