{"_id":"6a95343a87fbcae7fa064e02","slug":"video-brabka-ma-saraya-ka-katana-ma-tha-makana-sahata-250-bgha-fasal-samaii-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सरयू की कटान में दो मकान सहित 250 बीघा फसल समाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सरयू की कटान में दो मकान सहित 250 बीघा फसल समाई
बाराबंकी में सरयू नदी की तेज कटान ने केदारीपुर गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नदी की कटान में अब तक करीब ढाई सौ बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। इसमें धान, परवल, उड़द सहित कई फसलें लगी थीं। फसल और जमीन गंवाने के बाद ग्रामीणों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कटान लगातार जारी रहने से गांव के लोग दहशत में हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, नदी का कटान तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। देखते ही देखते खेतों का बड़ा हिस्सा नदी में समा गया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी वर्षों की मेहनत से तैयार फसलें सरयू की धारा में चली गईं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कटान रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं।दो मकान नदी में समाए कटान की चपेट में आने से केदारीपुर गांव के दो मकान भी नदी में समा चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार लता प्रसाद निषाद और राजकुमार दीक्षित के मकान नदी ने अपने आगोश में ले लिए। मकान गंवाने के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। गांव में अन्य मकानों पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि कटान इसी गति से जारी रहा तो कई और घर इसकी चपेट में आ सकते हैं।
कटान रोकने के काम पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कटानरोधी कार्य में पतली रस्सी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे काम की मजबूती को लेकर ग्रामीणों में संदेह है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की तेज धारा के सामने कमजोर निर्माण कार्य ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।