फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Life sentence remitted for good conduct; Kalpanarayan to be released.

Barabanki News: अच्छे आचरण पर उम्रकैद माफ, रिहा होंगे कल्पनारायण

Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 13 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Life sentence remitted for good conduct; Kalpanarayan to be released.
बाराबंकी। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे असंद्रा के धनौली गांव निवासी कल्प नारायण शर्मा को जेल में अच्छे आचरण का लाभ मिला है। राज्यपाल ने उनकी शेष सजा माफ करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर कारागार से समय से पहले रिहाई का आदेश दिया है। आदेश की जानकारी शनिवार को मिलने पर परिवार में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

कारागार प्रशासन के अनुसार कल्प नारायण शर्मा को हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 24 दिसंबर 2010 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन 17 सितंबर 2021 को हाईकोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा। जेल प्रशासन के अनुसार कल्पनारायण ने 10 दिसंबर 2025 तक 16 वर्ष 10 दिन की अपरिहार्य सजा काटी है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उनकी समयपूर्व रिहाई के लिए प्रकरण राज्यपाल के समक्ष विचार के लिए भेजा गया था। जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में उनके कारागार में अच्छे आचरण का उल्लेख किया। इसके बाद राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 161 के तहत उनकी शेष दंडावधि समाप्त करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed