{"_id":"6abb4b613a41d2bdb40c316c","slug":"video-brabka-ka-ramanagara-kashhatara-ma-11-sakada-ma-saraya-ma-sama-gaya-1100-sal-parana-hatamapara-thhama-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में सरयू में समा गई करीब 350 साल पुरानी मंदिरनुमा इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में सरयू में समा गई करीब 350 साल पुरानी मंदिरनुमा इमारत
बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में सरयू नदी के भीषण कटान की चपेट में हेतमापुर धाम के मुख्य भवन के पास स्थित करीब 350 साल पुरानी बताई जाने वाली मंदिरनुमा इमारत बह गई। कटान की चपेट में मंदिर के भी आने का खतरा बना हुआ है।
सरयू खतरे के निशान से करीब 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तेज बहाव के चलते हेतमापुर में लगातार कटान हो रहा है। अब तक 35 से अधिक मकान नदी में समा चुके हैं। इससे पहले गांव का एक पुराना धार्मिक स्थल और मस्जिद भी कटान की चपेट में आ चुके हैं। लगातार बढ़ते खतरे से ग्रामीणों में दहशत है। कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं।
एडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि हेतमापुर में प्रशासनिक टीम मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।