{"_id":"6abc20ec4a9dba04b505beb9","slug":"water-enters-homes-villagers-stage-a-protest-barabanki-news-c-315-1-brb1038-180583-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: घर में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: घर में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरायन में पहली बारिश ने बीते पांच वर्षों के विकास कार्यों की पोल खोल दी। नालियां चोक होने और सही ढाल न बनने से बारिश का पानी घरों में घुस गया। रसोई तक पानी पहुंचने के साथ खेतों में खड़ी धान की फसल भी डूबने लगी। इससे नाराज मुकेश, शमीम, गुड्डू, उमेश समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मंगलवार को पंचायत भवन पर जुटे और नारेबाजी कर तत्काल जल निकासी की मांग की।
सूचना पर सचिव रेखा चौधरी और लेखपाल मौके पर पहुंचे। भाजपा नेता परवेंद्र कुमार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मानकों की अनदेखी कर घटिया काम पास कराए गए, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी बुलाकर अवरुद्ध नाले की खुदाई कराई और जल निकासी का रास्ता साफ कराया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
बीडीओ प्रीति वर्मा ने बताया कि जेसीबी से नाले की सफाई कराकर समस्या का समाधान करा दिया गया है। ग्रामीणों ने गांव में हुए निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।