फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five buffaloes die under suspicious circumstances.

Barabanki News: संदिग्ध हालात में पांच भैंसों की मौत

Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 30 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five buffaloes die under suspicious circumstances.
रामसनेहीघाट। मल्हन टाड गांव में सोमवार रात किसान गया प्रसाद की पांच भैंसों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे परिवार को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने बताया कि शाम को भैंसों को चारा खिलाकर घर के सामने बांधा था। कुछ देर बाद वे एक-एक कर जमीन पर गिरने लगीं और देखते ही देखते पांचों की मौत हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर बनीकोडर पशु चिकित्सालय के डॉ. रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे और मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने दिया सहायता का आश्वासन
मामले की जानकारी पर मंगलवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने किसान गयाप्रसाद और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। राज्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed