फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   VIDEO: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची

VIDEO: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची

Tue, 25 Aug 2026 07:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:21 PM IST
VIDEO: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची
नेपाल के जंगलों से निकला पांच जंगली हाथियों का कुनबा मंगलवार सुबह घाघरा के प्रचंड बहाव में जिंदगी और मौत के बीच फंस गया। गेरुआ-कौड़ियाला नदी के तेज बहाव में बहते हुए तीन वयस्क हाथी और दो नन्हे शावक चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज की ओर पहुंच गए। शावक तेज धारा में खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। उन्हें बचाने के लिए वयस्क हाथी भी उफनती धारा में लगातार संघर्ष कर रहे थे। इस खतरनाक दृश्य को देखकर बैराज पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाथियों के बैराज की ओर पहुंचने की सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। वन विभाग को आशंका थी कि यदि हाथियों का कुनबा बैराज के फाटकों और तेज बहाव के बीच फंस गया तो पांचों की जान बचाना मुश्किल हो जाएगा। सूचना मिलते ही कतर्नियाघाट के वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ वन दारोगा राधेश्याम, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय और वनकर्मियों की टीम के साथ तत्काल बैराज पहुंच गए। फाटकों ने थामा पानी का प्रचंड वेग मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सबसे पहले हाथियों की स्थिति का जायजा लिया। तेज बहाव में शावकों के संघर्ष को देखते हुए तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। दोनों विभागों के बीच समन्वय के बाद बैराज के फाटकों को नीचे करवाया गया। फाटक नीचे होने के बाद पानी का दबाव और बहाव कुछ कम हुआ तो हाथियों को संभलने का मौका मिला। वयस्क हाथियों ने शावकों को अपने साथ सुरक्षित दिशा में ले जाना शुरू कर दिया। शावकों के लिए वयस्क हाथियों ने झोंकी ताकत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी की तेज धारा में सबसे ज्यादा परेशानी दोनों शावकों को हो रही थी। वे बार-बार बहाव में असंतुलित हो रहे थे। वयस्क हाथी उनके आसपास रहकर उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे थे। शावकों को बचाने की कोशिश में बड़े हाथी भी तेज धारा के बीच फंस गए थे। इसी दौरान वन विभाग और सिंचाई विभाग की त्वरित कार्रवाई से नदी का वेग कम हुआ और हाथियों के लिए सुरक्षित निकलने का रास्ता बना। हांका लगाकर जंगल की ओर मोड़ा बहाव कम होने के बाद हाथियों का कुनबा बैराज के आसपास पहुंच गया। यहां मौजूद लोगों की भीड़ के कारण भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई थी। वन विभाग की टीम ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए हाथियों को सुरक्षित दिशा में मोड़ने के लिए हांका लगाया। लगातार निगरानी और नियंत्रित हांके के बाद हाथियों ने बैराज के गेट की तरफ जाने के बजाय किनारे का रास्ता पकड़ा और नदी से बाहर निकलकर सघन वन क्षेत्र की ओर बढ़ गए। कुछ देर तक वन विभाग की टीम हाथियों के पीछे निगरानी करती रही। जब पांचों हाथी सुरक्षित रूप से जंगल में प्रवेश कर गए, तब अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम अब हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। नेपाल से आए होने की आशंका वन विभाग के अनुसार यह इलाका हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्र और हाथी कॉरिडोर से जुड़ा है। सीमा पार नेपाल के जंगलों से भी हाथियों का इस क्षेत्र में आवागमन होता रहता है। मंगलवार को पांच हाथियों का यह कुनबा गेरुआ-कौड़ियाला नदी क्षेत्र में तेज बहाव की चपेट में आने के बाद बहते हुए बैराज की तरफ पहुंच गया। वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। भीड़ बढ़ती तो और मुश्किल हो सकती थी हाथियों को देखने के लिए बैराज पर कुछ ही समय में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वन विभाग के लिए हाथियों को सुरक्षित निकालने के साथ भीड़ को नियंत्रित करना भी चुनौती बन गया। हाथी घबराकर यदि भीड़ की ओर बढ़ते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वन कर्मियों ने लोगों को दूर रहने की हिदायत दी और हाथियों को सुरक्षित रास्ता देने का प्रयास किया। वन विभाग की अपील—हाथी दिखे तो दूरी बनाए रखें वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि पांचों हाथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर से लगा होने के कारण यहां हाथियों का मूवमेंट अक्सर होता रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जंगल अथवा गांव के आसपास हाथी दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं, भीड़ न लगाएं और उसे घेरने या छेड़ने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि हाथियों को सुरक्षित दिशा में भेजा जा सके। वन विभाग और सिंचाई विभाग के बीच समय पर हुए समन्वय से मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बैराज के फाटक समय पर नीचे नहीं कराए जाते और पानी का तेज बहाव कम नहीं होता तो शावकों समेत पूरे कुनबे की जान खतरे में पड़ सकती थी। त्वरित कार्रवाई के बाद पांचों हाथियों का सुरक्षित जंगल लौटना वन विभाग और सिंचाई विभाग के लिए बड़ी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत में गांव की समस्याओं को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

25 Aug 2026

कन्नौज में खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

25 Aug 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल

25 Aug 2026

VIDEO: रावली के जाम में फंसे प्रशासन के तीन अधिकारी

25 Aug 2026

VIDEO: दोस्त ने ही दिया दगा, कारोबारी से ठगे 40 लाख रुपये

25 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: कल यातायात में रहेगा बदलाव, रूट देखकर ही निकलें

25 Aug 2026

VIDEO: बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा... 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी

25 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: पेट्रोल न देने पर सेल्समैन से बाइक सवार दो युवकों का विवाद, मारपीट का आरोप

25 Aug 2026

VIDEO: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू

25 Aug 2026

VIDEO: डिफेंस कॉरिडोर की साइट से 10 लाख का केबल चोरी

25 Aug 2026

VIDEO: जमीन में दफन किया गया तीन लाख रुपये का पनीर, जानें क्या थी वजह

25 Aug 2026

VIDEO: होटल में हार-जीत की बाजी लगा रहे 6 गिरफ्तार

25 Aug 2026

VIDEO: एसी पाइप और विद्युत के सामान चोरी

25 Aug 2026

VIDEO: सराफ से 15.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ऋषिकेश के ज्वेलर्स पर प्राथमिकी

25 Aug 2026

VIDEO: ओडिशा की निशा का था ट्रॉली बैग में मिला क्षत-विक्षत शव

25 Aug 2026

VIDEO: जमीन दिखा 25 लाख लिए, न बैनामा किया न रकम लौटाई

25 Aug 2026

VIDEO: नहाते समय वीडियो बना जेठ ने बनाया दबाव, पति समेत 5 पर प्राथमिकी

25 Aug 2026

VIDEO: दांव पर लगाकर जिंदगी...बचा लीं 80 फीट गहरे कुएं में गिरे चालक की सांसें

25 Aug 2026

VIDEO: आगरा में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन! 104 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; दो आरोपी फरार

25 Aug 2026

सपाइयों ने लखनऊ के बापू भवन चौराहे पर चीनी के बढ़ते दामों को लेकर किया प्रदर्शन

25 Aug 2026

चंडीगढ़ में BKI की बड़ी साजिश नाकाम, 3 आतंकी गिरफ्तार; IED सामग्री बरामद

लखनऊ में गोमती नगर के विशाल खंड में धंसी सड़क

25 Aug 2026

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास के सामने UPSSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

25 Aug 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में 18वां ब्रिक्स एकेडमिक फोरम आयोजित

25 Aug 2026

जींद में पटवारियों का धरना जारी, नए पोर्टल की खामियों पर जताया रोष

25 Aug 2026

जालंधर निगम हाउस बैठक में हंगामा, मेयर ने डेढ़ मिनट में पास किए सभी प्रस्ताव

25 Aug 2026

बरेली: कलक्ट्रेट परिसर में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

25 Aug 2026

अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

25 Aug 2026

फरीदकोट जेल में 41 ग्राम हेरोइन बरामद, 3 हवालाती और एक कैदी नामजद

राजकीय इंटर कॉलेज विकास नगर की छात्राओं ने अमर उजाला लखनऊ के प्रिंटिंग प्रेस का किया भ्रमण

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed