{"_id":"68db96cbe817c860c30ca4e1","slug":"video-video-mashana-shakata-50-ka-tahata-chhatara-maha-mashara-bna-eka-thana-ka-kataval-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा माही मिश्रा बनीं एक दिन की कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्रा माही मिश्रा बनीं एक दिन की कोतवाल
मिशन शक्ति योजना 5.0 के अंतर्गत सोमवार को आदर्श थाना रुपईडीहा में सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 7 की छात्रा माही मिश्रा को एक दिन का कोतवाल बनाया गया। छात्रा माही मिश्रा ने थाना पहुँचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित उप निरीक्षकों को उनके निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अनूठा प्रयास देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान महिला उप निरीक्षक दीक्षा पटेल ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को बताया कि राज्य सरकार नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन 101, आपातकालीन पुलिस 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्डलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं हेतु 102 और वूमेन पावर लाइन 1090 की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, महिला आरक्षी उर्मिला सिंह, नीलम यादव, पूजा गौड़, मुख्य आरक्षी स्वतंत्र सिंह, विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।