फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two groups clash over dancing to DJ music; six injured

Bahraich News: डीजे पर डांस के लिए भिड़े दो पक्ष, छह घायल

Thu, 22 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 22 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over dancing to DJ music; six injured
मटेरा। विसर्जन जुलूस में डीजे पर डांस को लेकर चैन सिसवारा गांव के निकट दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि मटेरा चौराहे से जंगलीनाथ मंदिर के बीच तीन बार मारपीट हुई। इससे नाराज लोगों ने विसर्जन स्थल से करीब 500 मीटर पहले जाम लगा दिया। इससे प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की दो किमी तक कतार लग गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल रामलखन के मुताबिक, जुलूस में शामिल कुछ युवक डीजे पर महिलाओं और किशोरियों के साथ अश्लील डांस कर रहे थे। विरोध करने पर करीब 50 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। रामलखन और संदीप कुमार के सिर में चोट आई। दो महिलाएं और दो अन्य लोग भी घायल हुए।
विज्ञापन


सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि अराजक तत्वों की पहचान कर जांच की जा रही है। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया है और विसर्जन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों के प्रार्थनापत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed