Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bahraich News
›
VIDEO: खेत में शौच गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, पंजे लगने से हुआ घायल, ग्रामीणों में दहशत
{"_id":"6aaf9d827aa78a05230f0002","slug":"video-video-khata-ma-shaca-gae-kasana-para-jhaugdhaya-ma-chhapa-tathae-na-bl-hamal-paja-lgana-sa-haaa-ghayal-garamanae-ma-thahashata-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत में शौच गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, पंजे लगने से हुआ घायल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत में शौच गए किसान पर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, पंजे लगने से हुआ घायल, ग्रामीणों में दहशत
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेंज में रविवार सुबह खेत में शौच के लिए गए किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खेत में पहले से छिपे तेंदुए ने किसान पर पीछे से झपट्टा मारा। अचानक हुए हमले से किसान घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों को आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। हमले में तेंदुए के पंजे लगने से किसान घायल हो गया। उसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ककरहा रेंज के ग्राम मंझरा निवासी किसान नंदराम (35) रविवार सुबह करीब छह बजे घर के पास स्थित खेत में शौच के लिए गया था। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान तेंदुए के पंजे लगने से उसके शरीर पर चोटें आईं। किसान की चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ किसान को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में चला गया।
ग्रामीणों की मदद से नंदराम को घर लाया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है।
खेतों में जाने से कतरा रहे ग्रामीण
किसान पर तेंदुए के हमले की जानकारी फैलते ही मंझरा और आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं। खासकर सुबह और शाम के समय तेंदुए की मौजूदगी को लेकर लोगों में भय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।