{"_id":"6ad76fd57c38ba01a90ea802","slug":"video-video-ghaghara-braja-para-27-tharaga-paratamao-ka-vasarajana-mal-ma-umaugdha-sharathathhal-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: घाघरा बैराज पर 27 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मेले में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: घाघरा बैराज पर 27 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मेले में उमड़े श्रद्धालु
चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
बहराइच के सुजौली क्षेत्र और पड़ोसी लखीमपुर खीरी जिले से आई प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर बैराज पर मेले जैसा माहौल रहा। आसपास खाने-पीने के सामान और खिलौनों की दुकानें सजीं। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन के लिए पहुंचे।
थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा के अनुसार, सुजौली थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की 18 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इनमें से चफरिया, सुजौली, बड़खड़िया, कारीकोट, गिरिजापुरी और कैलाशपुरी समेत 17 प्रतिमाओं का घाघरा नदी में विसर्जन किया गया। बिछिया में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन कतर्नियाघाट की गेरुआ नदी में किया गया। इसके अलावा लखीमपुर खीरी जिले के विभिन्न गांवों से आई नौ प्रतिमाओं का भी घाघरा बैराज पर विसर्जन किया गया।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुजौली पुलिस के साथ लखीमपुर खीरी की पढुआ थाना पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने विसर्जन स्थल पर खोया-पाया केंद्र बनाया, जहां परिजनों से बिछड़े लोगों को मिलाने की व्यवस्था की गई।
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी थानाध्यक्ष रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में की गई। मौके पर उपनिरीक्षक अफजल खान, मंजेश कुमार, चंदन यादव, विपिन रावत, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह, फिरोज, शैलेश और पन्नेलाल समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अनिल प्रकाश शुक्ल, कानूनगो बृज बहादुर जायसवाल और लेखपाल अरुण कुमार व संजय कुमार ने भी व्यवस्था संभाली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।