{"_id":"694f95c49e46a8526d0a561d","slug":"video-bharaica-ma-ralva-satashana-ka-yarada-bna-raha-ral-mahakama-saaaraesa-sarava-ka-btha-bha-tarana-ka-itajara-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में रेलवे स्टेशनों को यार्ड बना रहा रेल महकमा, सीआरएस सर्वे के बाद भी ट्रेनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में रेलवे स्टेशनों को यार्ड बना रहा रेल महकमा, सीआरएस सर्वे के बाद भी ट्रेनों का इंतजार
यूपी के बहराइच में बहराइच–नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर अमान परिवर्तन का कार्य पूरा होने के बावजूद अब तक ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। कोहरे के चलते निरस्त हो रही ट्रेनों को रेलवे ने रिसिया और नानपारा स्टेशनों पर खड़ा करना शुरू कर दिया है। इससे स्टेशन यार्ड में तब्दील होते नजर आ रहे हैं।
बहराइच–नेपालगंज रोड रेल प्रखंड पर करीब तीन माह पहले अमान परिवर्तन का कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रखंड पर रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा आवश्यक सर्वे भी कर लिया गया है, लेकिन इसके बाद भी अभी तक यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। इससे यात्रियों में निराशा बढ़ती जा रही है।
घने कोहरे के कारण निरस्त की जा रही ट्रेनों को खड़ा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने इस प्रखंड के स्टेशनों को अस्थायी यार्ड के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया है। रिसिया और नानपारा रेलवे स्टेशनों पर कई ट्रेनों को लाकर खड़ा किया जा रहा है।
ट्रेन संख्या 12587 आनंद विहार–लखनऊ एक्सप्रेस को कोहरे के चलते 2 दिसंबर से 15 जनवरी तक निरस्त किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात इस ट्रेन को नानपारा रेलवे स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य ट्रेन रिसिया रेलवे स्टेशन पर भी खड़ी की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।