{"_id":"6adf329a62ae03c9c70b780d","slug":"video-video-eight-people-including-a-block-chief-convicted-for-the-murder-of-two-brothers-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो सगे भाइयों की हत्या में ब्लॉक प्रमुख समेत आठ दोषी, 19 साल पुराने मामले में फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो सगे भाइयों की हत्या में ब्लॉक प्रमुख समेत आठ दोषी, 19 साल पुराने मामले में फैसला
आजमगढ़। प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने के करीब 19 साल पुराने मामले में अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक, कमलापति की अदालत ने ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह समेत आठ आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया है। वहीं, इसी घटना से जुड़े क्रॉस केस में छह आरोपियों को कातिलाना हमले और मारपीट का दोषी पाया गया है। अदालत ने दोनों मामलों में सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तारीख तय की है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी रामजन्म सिंह 21 अक्तूबर 2007 को दशहरे के दिन सुबह करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान तत्कालीन ग्राम प्रधान विपिन सिंह, राजेश सिंह, चुन्नू उर्फ रणविजय, बलवंत सिंह, राधेश्याम सिंह, छोटू उर्फ पंकज, लोकनाथ सिंह, जीवन प्रकाश और शिवदास सिंह हथियारों से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंचे।
आरोप था कि विपिन सिंह के ललकारने पर वहां मौजूद लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान गोली लगने से दो सगे भाइयों तालुकदार सिंह और पारसनाथ सिंह की मौत हो गई। वहीं, रामजन्म सिंह के भतीजे अंकित सिंह और आशीष को लाठी-डंडों से पीटा गया।
मामले में पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी राधेश्याम सिंह की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने पैरवी की और कुल 17 गवाह पेश किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आठ आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।