{"_id":"6a881b0d0ca0fa3cae05defd","slug":"video-video-rashavata-ma-pakaugdha-lkhapal-ka-samarathana-ma-thharana-para-btha-lkhapal-bl-fail-ma-rakhakara-jabrathasata-pasa-thae-gae-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिश्वत में पकड़े लेखपाल के समर्थन में धरने पर बैठे लेखपाल, बोले- फाइल में रखकर जबरदस्ती पैसे दिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिश्वत में पकड़े लेखपाल के समर्थन में धरने पर बैठे लेखपाल, बोले- फाइल में रखकर जबरदस्ती पैसे दिए गए
रिश्वत मामले में पकड़े गए लेखपाल उत्कर्ष दीप के समर्थन में शुक्रवार को जिलेभर के लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में धरना दिया। उत्कर्ष दीप सोहावल तहसील के कैल पारा गांव में लेखपाल के पद पर तैनात थे। लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। संघ का दावा है कि फाइल में जबरदस्ती रुपये रखकर लेखपाल को दिए गए।
संघ ने उत्कर्ष दीप के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने और उन्हें ससम्मान सेवा में बहाल करने की मांग की। साथ ही जिले में लेखपालों के खिलाफ की गई अन्य कार्रवाई भी समाप्त करने की मांग उठाई। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। गुरुवार को एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उत्कर्ष दीप को रंगे हाथ पकड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।