{"_id":"6a992d875c86d485090ac420","slug":"video-video-rama-mathara-tarasata-ka-navanayakata-pathathhakaraya-ka-pahal-bthaka-ma-vayavasatha-para-mathana-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक में व्यवस्था पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक में व्यवस्था पर मंथन
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां तय होने के बाद गुरुवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरू हो गई है। रामघाट स्थित कार्यशाला के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र कार्यालय में चल रही बैठक में ट्रस्ट की नई प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो रही है।
बैठक में राम मंदिर के नवनियुक्त सीईओ पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, महासचिव गोविंद देवगिरी, कोषाध्यक्ष महेश भागचंद, ट्रस्टी मदन मोहन पांडे सहित अकाउंटिंग व्यवस्था से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं।
ट्रस्ट में पदाधिकारियों के बदलाव के बाद हो रही यह पहली बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और वित्तीय व्यवस्था को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में लेखा-जोखा, अकाउंटिंग व्यवस्था और ट्रस्ट के प्रशासनिक कामकाज से जुड़े विषयों पर भी पदाधिकारी जानकारी ले रहे हैं।
नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्रा के पदभार संभालने के बाद ट्रस्ट कार्यालय में हो रही यह पहली अहम बैठक है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मंदिर और ट्रस्ट से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को लेकर नई व्यवस्था का खाका इसी तरह की बैठकों में तैयार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।