{"_id":"6a9c677436b3326e46017c3b","slug":"60-of-drains-choked-vacant-plots-piled-with-garbage-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-157927-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 60 फीसदी नालियां चोक, कूड़े से पटे खाली प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 60 फीसदी नालियां चोक, कूड़े से पटे खाली प्लॉट
विज्ञापन
खाली प्लॉट में नालियों का जमा पानी पड़ा कूड़े का ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के सफाई दावों के बीच कौशलपुरी की करीब 10 हजार आबादी जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था झेल रही है। यहां की करीब 60 फीसदी नालियां चोक हैं। कई जगह कूड़े के ढेर हैं। खाली प्लॉट कूड़ाघर बन गए हैं। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए हैं।
कौशलपुरी वार्ड में 12,13 और 14 अगस्त को अभियान चलाकर कूड़े के स्थान को चिह्नित कर उसे तीन दिन में हटाने की योजना बनी थी लेकिन उसका खास असर दिखाई नहीं दिया। नवीन सब्जी मंडी के बगल से गुजरने वाली सड़क करीब 200 मीटर तक पानी में डूबी गई है। रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल है। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों के लिए यह रास्ता बड़ी परेशानी बन गया है। इसी रास्ते पर खाली प्लॉट कूड़े और नालियों के पानी से तालाब में तब्दील हो चुका है। सड़ते कूड़े और जमा पानी से उठती दुर्गंध आसपास के लोगों के लिए मुसीबत बनी है। मच्छरों के पनपने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव ने बताया कि कौशलपुरी में नालियों की सफाई, जलभराव और कूड़े की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सफाई के दावे पर कौशलपुरी की तस्वीर भारी
नगर निगम लगातार नाले-नालियों की सफाई पूरी होने का दावा कर रहा है लेकिन कौशलपुरी में मौके की स्थिति कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। नालियों में जमा गंदगी और उससे रुका पानी बता रहा है कि सफाई का असर जमीन पर कितना पहुंच रहा है। बारिश के बाद जलमग्न सड़क निगम की जलनिकासी व्यवस्था की खामी को सामने ला रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम के जोनल कार्यालय के पास ही व्यवस्था बेपर्दा
कौशलपुरी वार्ड में नगर निगम का जोनल कार्यालय बना हुआ है। जोनल कार्यालय बनते समय यहां पर स्वच्छता कंट्रोल रूम के साथ वार रूम भी बनाया गया था। इसका उद्देश्य निगम के वार्डों की स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी, फीडबैक और कमियों में सुधार करना था। इससे अयोध्या की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार सके लेकिन यही वार्ड उस पर ग्रहण लगा रहा है। ऐसे में कार्यालय के आसपास ही कूड़ा, जलभराव और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था इस पूरी निगरानी प्रणाली की उपयोगिता पर सवाल खड़े करती है। हर सोमवार को कार्यालय में लोगों की समस्या सुनी जाती है लेकिन उसे सुनकर मानो अनसुना कर दिया जा रहा है।

खाली प्लॉट में नालियों का जमा पानी पड़ा कूड़े का ढेर