{"_id":"6a9c67ba30e3cf631a016f6d","slug":"direct-flight-from-the-city-of-ram-to-bengaluru-launched-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-157938-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: रामनगरी से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: रामनगरी से बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू
विज्ञापन
एयरपोर्ट के रनवे पर खड़ा फ्लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। एक अक्तूबर से अयोध्या एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। एयरलाइंस ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी शुरुआत में सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान सेवा मिलेगी।
फ्लाइट नंबर 6ई926 सुबह 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी। दोपहर 12:05 बजे बंगलूरू पहुंचेगी। अभी तक बंगलूरू जाने के लिए यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों में कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती थी। इस वजह से यात्रा में पूरा दिन लग जाता है। सीधी सेवा से ढाई घंटे में सफर पूरा होगा। रामनगरी से बड़ी संख्या में लोग बंगलूरू जाते हैं, लेकिन सीधी उड़ान न होने से उन्हें परेशानी होती थी। एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक अक्तूबर से अयोध्या से बंगलूरू के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान शुरू होगी। अभी हफ्ते में तीन दिन ही संचालन होगा।
इन रूट पर संचालित हो रही सीधी उड़ान
मौजूदा समय दिल्ली के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की सीधी फ्लाइट संचालित हो रही हैं। अहमदाबाद के लिए भी इंडिगो की नॉन स्टॉप सेवा जारी है। हिसार के लिए एलायंस एयर सप्ताह में एक दिन उड़ान भर रही है।