फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP District Secretary falls 40 feet from overbridge, dies.

Ayodhya News: ओवरब्रिज से 40 फीट नीचे गिरे भाजपा जिला मंत्री, मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP District Secretary falls 40 feet from overbridge, dies.
​शिक्षकों को सम्मानित करते विधायक रामचंद्र यादव

विज्ञापन
अयोध्या। सहादतगंज ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर ने भाजपा के जिला मंत्री वीरसेन सिंह काका की जान ले ली। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार वीरसेन सिंह पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरे। उनकी बाइक ओवरब्रिज पर ही पड़ी रह गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भीखनपुर निवासी वीरसेन सिंह काका शनिवार सुबह बाइक से नाका की ओर जा रहे थे। सहादतगंज ओवरब्रिज पर पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। झटका लगते ही वह बाइक से छिटककर पुल के नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

हादसे की सूचना सुबह 8:47 बजे पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वीरसेन सिंह को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक है।


ऑटो का पहिया सिर के ऊपर से निकला, बालिका की मौत
खंडासा। कुमारगंज क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे ने 10 वर्षीय दिव्या की जान ले ली। शिवा तिवारी का पुरवा अकमा बहादुरगंज संपर्क मार्ग पर राधेश्याम तिवारी की नातिन दिव्या घर के सामने पैदल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद ऑटो का अगला पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुमारगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दिव्या को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कुमारगंज थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद हादसे के जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed