Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: राज्यपाल ने 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किए 140 स्वर्ण पदक, बोलीं... अवध विश्वविद्यालय को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाएंगी
{"_id":"68ecdaa661c8521569014fdc","slug":"video-video-rajayapal-na-125-mathhava-chhatara-chhatarao-ka-parathana-kae-140-savaranae-pathaka-bl-avathha-vashavavathayalya-ka-parathasha-ka-saravasharashhatha-vashavavathayalya-bnaega-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्यपाल ने 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किए 140 स्वर्ण पदक, बोलीं... अवध विश्वविद्यालय को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्यपाल ने 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदान किए 140 स्वर्ण पदक, बोलीं... अवध विश्वविद्यालय को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाएंगी
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उपाधि और स्वर्ण पदक प्रदान किए। समारोह में 125 मेधावी छात्र-छात्राओं को 140 स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। साथ ही 1,89,119 डिग्रियां डिजी लॉकर में समावेशित की गईं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय को वह प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाएंगी।
उन्होंने युवाओं से नशे और ड्रग्स से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग इन बुराइयों में फंसता जा रहा है, जिससे उसका भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों का सेवन कैंसर जैसे गंभीर रोगों को दावत देना है। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में अरबों रुपये इसलिए खर्च कर रही है ताकि हर नागरिक स्वस्थ और सक्षम रहे। राज्यपाल ने समाज में महिलाओं और बेटियों के प्रति हो रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने लखनऊ का एक उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार लड़कियां अपनों से ही पीड़ित होती हैं। कोई पिता से, कोई चाचा से, तो कोई मामा से। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले देखकर सिर शर्म से झुक जाता है, लेकिन न्याय की दिशा में सख्त कार्रवाई जरूरी है। समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि दीक्षांत सिर्फ डिग्री पाने का दिन नहीं, बल्कि संस्कार, संकल्प और नई शुरुआत का पर्व है। उन्होंने कहा कि असली चमक मेडल की नहीं, जीवन की होती है। समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण के साथ परिषदीय स्कूलों की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।