{"_id":"6ad75d2b1983fbeef50beec7","slug":"video-video-ayathhaya-ma-aimaghata-para-sarakashha-ka-pakhata-itajama-kataral-nprma-sathapata-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में ऐमीघाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में ऐमीघाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, कंट्रोल रूम स्थापित
अयोध्या में तमसा नदी के ऐमीघाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क है। मंगलवार को तारुन थाना क्षेत्र की आधा दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा है। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और रोशनी के इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विसर्जन स्थल का तहसीलदार रामखेलावन, थाना प्रभारी तारुन लालचंद सरोज और कानूनगो दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि तारुन थाना क्षेत्र की आधा दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया जा रहा है, जबकि शेष प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को होगा। दो थाना क्षेत्रों की प्रतिमाएं एक ही घाट पर विसर्जित होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए घाट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि विसर्जन स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गोताखोरों की तैनाती, बैरिकेडिंग और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
व्यवस्थाओं में उपनिरीक्षक अरुण पटेल, दीवान सूर्यभान यादव, लेखपाल सुनील सिंह और ग्राम प्रधान लकी सिंह सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।