Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: अवध पुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानि... श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा में अयोध्या का अद्भुत शृंगार
{"_id":"6aed5104432db873f008e028","slug":"video-video-avathha-para-parabha-aavata-jana-bhaii-sakal-shabha-ka-khana-shararama-ka-aagamana-ka-paratakashha-ma-ayathhaya-ka-athabhata-shagara-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अवध पुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानि... श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा में अयोध्या का अद्भुत शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अवध पुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल शोभा के खानि... श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा में अयोध्या का अद्भुत शृंगार
कहीं फूलों से सजे तोरण द्वार, कहीं रोशनी में नहाए मार्ग, कहीं रामायण की चौपाइयों से सुसज्जित होर्डिंग तो कहीं वातावरण में घुलती रामधुन। रामनगरी इन दिनों केवल सज नहीं रही, बल्कि मानो अपने आराध्य के स्वागत में त्रेतायुग को फिर से जी रही है। अयोध्या की गलियों से लेकर प्रमुख मार्गों और सरयू के घाटों तक दीपोत्सव का उल्लास उत्तर आया है।
श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा में पूरी नगरी का श्रृंगार किया जा रहा है। इस अलौकिक तैयारी को आकार देने में जिले के 25 से अधिक विभागों के अधिकारी और कर्मचारी जुटे हैं। पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ हो गया है। सात नवंबर को दीपोत्सव का मुख्य आयोजन होगा।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क में प्रभू श्रीराम का राजतिलक करेंगे। राम की पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर 30 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। अयोध्याधाम की सीमा में उदया चौराहे, चूड़ामणि चौराहे, धर्मपथ और लता चौक की ओर बढ़ते ही दीपोत्सव की भव्यता का अहसास होने लगता है। रामपथ पर कदम रखते ही नजर डिवाइडर से लेकर दोनों ओर सजे होर्डिंग पर ठहर जाती है। कहीं भगवान श्रीराम की लंका विजय के बाद 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटने का उल्लास चित्रित है तो कहीं रामराज्य की परिकल्पना को साकार करती चौपाइयां अंकित हैं। किसी होर्डिंग पर दैहिक दैविक भौतिक तापा... की चौपाई रामराज्य का भाव जगा रही है तो कहींकंचन कलश बिचित्र संवारे... के माध्यम से छटा उकेरी गई है।
लता चौक पहुंचते-पहुंचते दीपोत्सव की तैयारियों का उल्लास चरम पर है। राम की पैड़ी पर पहुंचते ही दृश्य और भी विहंगम हो उठता है। घाटों पर स्वयंसेवक दीपों की कतारें सजाने में जुटे हैं। घाटों की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा है। कर्मचारी लेजर शो, ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के रिहर्सल में व्यस्त हैं
गोंडा सीमा तक फैली दीपोत्सव की चमक
अयोध्या। दीपोत्सव की सजावट का दायरा अयोध्या शहर तक सीमित नहीं है। रामनगरी की चमक गोंडा सीमा तक पहुंच रही है। पुराने सरयू पुल को रोशनी, फूलों और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। पुल पर विशेष प्रकाश सज्जा के साथ आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। सरयू के इस पार से उस पार तक जगमगाती रोशनी रामनगरी में प्रवेश करने वालों का स्वागत करेगी। शाम होते ही अयोध्या की भव्यता देखने लोग उमड़ रहे हैं।
पुष्पक विमान, राम दरबार से मिलेगा त्रेता युग जैसा अनुभव : 10वें दीपोत्सव पर पुष्पक विमान और राम दरबार मुख्य आकर्षण होंगे। पर्यटन विभाग इन्हें तैयार कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के कालखंड का जीवंत अनुभव मिल सकेगा। पुष्पक त्रिमान 30 फीट लंबा, 12 फीट चौड़ा और 16 फीट ऊंचा है। राम दरबार की ऊंचाई लगभग 20 फीट होगी। ये संरचनाएं प्लाई कैनवास सामग्री से तैयार की जा रही हैं। बंगाल सहित अन्य राज्यों के कारीगर निर्माण कार्य में जुटे हैं। रामायण थीम पर आधारित तीन
नावें भी सरयू नदी पर तैरेंगी। 15 फीट ऊंचे रामरथ पर विराजेंगे सीता-राम: अयोध्या। इस बार दसवें दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण 15 फीट ऊंचा भव्य रामरथ होगा। रामरथ रामकथा पार्क में तैयार किया जा रहा है। रथ पर भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अन्य दिव्य स्वरूप विराजेंगे। यह रथ 16 फीट लंबा, 12 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा है। योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में दीपोत्सव का यह आयोजन दसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अयोध्या के घाटों, मंदिरों और प्रमुख मार्गों को लाखों दीपों से रोशन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।