Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Land related issues dominate Samadhan Diwas

Ayodhya News: समाधान दिवस पर छाए जमीन से जुड़े मामले

Sun, 15 Nov 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 15 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Land related issues dominate Samadhan Diwas
​शिकायतें सुनते अ​धिकारी।
अयोध्या। जमीन के विवाद, अवैध कब्जे, चकमार्ग और अतिक्रमण की शिकायतें पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती बनी हैं। शनिवार को जिले के 19 थानों में आयोजित समाधान दिवस में भी सबसे अधिक शिकायतें जमीन से जुड़े मामलों की रहीं। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन नई शिकायतों के मौके पर निस्तारण की स्थिति निराशाजनक रही।
विज्ञापन

कई स्थानों पर अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए तो कहीं शिकायतें संबंधित कर्मचारियों को सौंप दी गईं। बीकापुर और रौनाही में आई किसी भी नई शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, कुमारगंज थाने में एसडीएम पवन कुमार शर्मा, सीओ पीयूष पाल और थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां अवैध कब्जे, चकमार्ग और अतिक्रमण से जुड़े मामले अधिक आए। एसडीएम ने लेखपालों को मौके पर जांच कर निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। खंडासा थाने में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार सरोज और राजस्व निरीक्षक ने शिकायतें सुनीं। इनायतनगर में भी राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीकापुर कोतवाली में सीओ दिनेश गोदारा के समक्ष 21 शिकायतें आईं। इनमें पांच पुलिस और 16 भूमि विवाद व राजस्व से संबंधित थीं। नई शिकायतों में से किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जबकि पूर्व में आई दो शिकायतों का समाधान कराया गया। बिलारीमाफी निवासी रामलली ने आरोप लगाया कि गांव के राजू और संजय विश्वकर्मा न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। पीड़िता का कहना था कि वह पहले भी तीन बार तहसील और चार बार थाना दिवस में शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

सोहावल प्रतिनिधि के अनुसार, रौनाही थाने में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं। इनमें दो राजस्व और चार पुलिस विभाग से संबंधित थीं। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने राजस्व निरीक्षकों के साथ शिकायतें सुनीं। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed