{"_id":"6af8ad73d83c216911075546","slug":"ayodhya-division-team-selected-for-state-level-football-tournament-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-163037-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अयोध्या मंडल की टीम चयनित
Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सीनियर राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम भी दमखम दिखाएगी। इसके लिए शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में मंडलीय टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें मंडल के विभिन्न जिलों के करीब 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर टीम के खिलाड़ियों का चयन किया गया।
अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से हुए ट्रायल में अयोध्या के अलावा बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और अमेठी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयनित टीम में बाराबंकी के सबसे अधिक आठ खिलाड़ियों को जगह मिली है। इनमें आलोक यादव, दिव्यांश यादव, मृत्युंजय यादव, प्रभात सिंह, रुद्र प्रताप वर्मा, नैमिष भारती, आकाश कुमार गौतम और संस्कार पाल शामिल हैं।
इसके अलावा अयोध्या से आयुष यादव और आदित्य कुमार तिवारी, अंबेडकरनगर से कुंदन राजभर, शुभम कुमार, शिवम और मुक्तिदीन हुसैन तथा अमेठी से नरसिंह गुप्ता का चयन हुआ है। सुल्तानपुर के यशपाल सिंह और अंबेडकरनगर के अफजाल अहमद को प्रतीक्षारत खिलाड़ियों में रखा गया है।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर देवीपाटन मंडल के गोंडा जिले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल की टीम 17 नवंबर को पहला मुकाबला खेलेगी। चयन ट्रायल के दौरान अयोध्या फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित पाठक, महासचिव सज्जाद हुसैन और संयुक्त सचिव राजू यादव मौजूद रहे।