{"_id":"6ac4cbf1d85bcb19f601f8c0","slug":"video-video-9-akatabra-ka-karayakarama-ka-lkara-bsapa-karayakaratao-na-bnaii-ranaenata-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 9 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 9 अक्टूबर के कार्यक्रम को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले मान्यवर कांशीराम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल कराने के लिए तारुन स्थित एक निजी मैरिज लॉन में विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर रणनीति बनाई गई।
मुख्य जोन प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम ने उपेक्षित वर्गों को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सर्वसमाज के हितों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने कहा कि बसपा ने हमेशा गरीब, वंचित और मजलूम वर्गों की आवाज उठाई है। बैठक में बसपा प्रमुख मायावती के शासनकाल की उपलब्धियों और कांशीराम के संघर्षों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार पासी, प्रदीप भारती, मोहम्मद मुस्लिम शेख, श्रीनाथ निषाद, वीरेंद्र गौतम, रविंद्र भारती, कन्हैयालाल, बाबूरामानंद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।