फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wall and tin shed collapse in storm

Ayodhya News: आंधी में दीवार व टिनशेड गिरी, सात चोटिल

Wed, 07 Oct 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wall and tin shed collapse in storm
आंधी के कारण गिर बिजली का खंभा।
बीकापुर/जानाबाजार। अचानक हुई बारिश और आंधी के कारण जिले में कई जगहों पर खंभे व तार टूट गए। बीकापुर में दीवार गिरने से चार बच्चे मलबे में दब गए। बीकापुर सीएचसी से बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम तेज आंधी के चलते बीकापुर क्षेत्र के रामदासपुर मझौली निवासी अजय के घर की दीवार और टिनशेड गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से मलबे में दबे कार्तिक(11), कृष्णा (9), तनिष (7) और अर्पित चौरसिया (8) को बाहर निकल गया। आननफानन में बच्चों को सीएचसी बीकापुर पर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एसके मौर्य ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार रामखेलावन, कोतवाल देवेंद्र पांडेय और राजस्व कर्मियों ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पढ़ने के बाद घर लौट रही महावा निवासी छात्रा माधवी तिवारी (17) डाल गिरने से घायल हो गई। छात्रा की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। बनकट निवासी पूनम देवी तथा उनके पुत्र अनमोल (11) घायल हुए सभी को सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य गांवों में भी पेड़, डाल और दीवार तथा छप्पर गिरने से लोग जख्मी हुए हैं लेकिन बड़ी घटना नहीं घटित हुई है। प्रयागराज हाईवे पर कई जगह पेड़ गिरने से खजुराहट से जलालपुर तक करीब आठ किलोमीटर तक जाम लग रहा। पुलिस और तहसील प्रशासन की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
बीकापुर। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने से विद्युत पोल टूट व ट्रांसफार्मर नीचे आ गए। पिछले 24 घंटे से बीकापुर बाजार और तहसील फीडर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित फीडरों से विद्युत आपूर्ति ठप है। तहसील फीडर की विद्युत सप्लाई बंद होने से सरकारी कार्यालयों के साथ सीएचसी बीकापुर में मरीजों, प्रसूता और स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल का जेनरेटर खराब होने से इमरजेंसी सेवा में भी दिक्कत पैदा हुई है। एसडीओ संदीप यादव ने बताया कि पोल, ट्रांसफार्मर और विद्युत तारों को नुकसान पहुंचा है। पेट्रोलिंग कराकर विद्युत लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।



फसलों पर बड़ा असर, किसान चिंतित

गौराघाट/जाना बाजार। आंधी तूफान के साथ बारिश से जहां आशियाने ध्वस्त हुए। विद्युत पोल और पेड़ धराशायी हुए वहीं धान एवं गन्ने की फसल जमींदोज हो गई है। मिसरहिया गांव के पास गोवंश पर पेड़ के गिरने से मौत हुई है। हैदरगंज के जाना, केवटहिया, थरियाकला आदि ग्राम पंचायतों में कई के छप्पर व खपरैल के घर गिर गए हैं। इन गांवों की बिजली भी ठप है।गौराघाट प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद किसान खेतों में कटी और गिर चुकी धान की फसल को निकालकर सुखाने तथा बचाने की हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। चकिया के किसान संजय निषाद ने बताया कि वह किस्त पर खेत लेकर धान की फसल तैयार करते हैं। आंधी-तूफान और बारिश से लगता है कि लागत निकलना मुश्किल है। किसानों ने प्रशासन से बारिश और तेज हवाओं से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


रामलीला मंचन में हुआ व्यवधान
बीकापुर। आजाद नगर और उमरनी पिपरी में पिछले कई दिनों से रामलीला मंचन चल रहा है। सोमवार शाम को आई आंधी और बरसात के चलते मंचन में व्यवधान पैदा हुआ है। पंडाल स्टेज भीग जाने तथा स्थल पर कीचड़ हो जाने से दिक्कत पैदा हुई। श्री रामलीला समिति उमरनी पिपरी के प्रबंधक राकेश वर्मा एवं बीकापुर रामलीला समिति के अध्यक्ष बाबा चैतन्य महाराज ने बताया कि मौसम अनुकूल होने पर बुधवार से रामलीला का मंचन आगे शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed