{"_id":"694be9dc6489ff72fe00aeb5","slug":"video-video-27-sa-haga-parathasha-bhara-ka-mahapara-ka-jamavaugdha-patarakara-varata-ma-mahapara-va-nagara-aayakata-na-tha-janakara-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 27 से होगा प्रदेश भर के महापौर का जमावड़ा, पत्रकार वार्ता में महापौर व नगर आयुक्त ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 27 से होगा प्रदेश भर के महापौर का जमावड़ा, पत्रकार वार्ता में महापौर व नगर आयुक्त ने दी जानकारी
निरंतर नवाचार में जुटे अयोध्या नगर निगम ने व्हाट्सएप के माध्यम से उपभोक्ताओं को गृह-जल एवं सीवर कर का बिल पहुंचाने एवं भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। निगम के तिलक हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार एवं पार्षदों की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ किया।
बताया कि बैंक ऑफ़ बड़ौदा के माध्यम से शुरू की गई सेवा में सभी प्रकार की संपत्ति कर जमा करने की सुविधा उपभोक्ताओं को हासिल हो गई है। उन्हें रसीद भी व्हाट्सएप पर ही सुलभ करा दी जाएगी। इससे किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता की आशंका नगण्य हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि 27 एवं 28 दिसंबर को प्रदेश भर के सभी 17 महापौर अयोध्या आएंगे। वह पंचशील होटल में आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे अयोध्या में किए जा रहे पार्किंग, पार्कों के सुंदरीकरण, स्वच्छता, पेयजल समेत विभिन्न व्यवस्था के नवाचारों से परिचित होंगे और अपने नवाचारों से अयोध्या के पार्षद दल तथा अधिकारियों को परिचित कराएंगे।
नगर आयुक्त ने बताया कि बैंक ऑफ़ बरोदा के सहयोग से व्हाट्सएप के माध्यम से शुरू होने वाली कर वसूली की सुविधा से लोगों को काफी आसानी होगी और नगर निगम में मानव संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि नगर निगम की आमदनी बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र को भी आमंत्रित किया गया है।
इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं भारत भार्गव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार के अलावा पूर्व उप सभापति जयनारायण सिंह रिंकू, पार्षद अनुज दास, अनिल सिंह, बृजेंद्र सिंह, दीप गुप्ता, चंदन सिंह, संतोष सिंह, विकास पाल, धर्मेंद्र मिश्र, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या आदि मौजूद थे।
महापौर सम्मेलन के लिए 12 सदस्यीय कमेटी का गठन
27 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय महापौर सम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें 12 पार्षद शामिल हैं। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि सदस्यों में पार्षद अनुज दास, विशाल पाल, संतोष सिंह, अनिल सिंह, विश्वजीत, विनय जायसवाल, मनीष यादव निखिल, राजकरन, अर्चना श्रीवास्तव, सुमन यादव, सलमान हैदर, बृजेंद्र सिंह शामिल हैं। सलमान हैदर को मीडिया की जिम्मेदारी सौंप गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।