{"_id":"6a9bd98b8d9b7a22af0de917","slug":"video-video-15-thana-ma-shamashana-ghata-ka-saugdhaka-naha-bna-ta-haga-thharana-paratharashana-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 15 दिन में श्मशान घाट की सड़क नहीं बनी तो होगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 15 दिन में श्मशान घाट की सड़क नहीं बनी तो होगा धरना-प्रदर्शन
श्मशान घाट तक जाने वाली बदहाल सड़क को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एडवोकेट ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में सड़क का निर्माण या मरम्मत शुरू नहीं हुई तो पार्टी मौके पर धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि अंतिम यात्रा के दौरान परिजनों और लोगों को जर्जर सड़क के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अनिल प्रजापति ने कहा कि सरकार अयोध्या के विकास और सौंदर्यीकरण के बड़े दावे कर रही है, लेकिन आम जनता की मूलभूत जरूरतों से जुड़ी सड़क की स्थिति नहीं सुधारी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे। इस दौरान कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।