{"_id":"6ac8a9a7d24809e1210d2f72","slug":"video-video-12-akatabra-ka-vathhayaka-ramacathara-yathava-ka-natatava-ma-nakalga-canara-yatara-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 12 अक्टूबर को विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकलेगी चुनरी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 12 अक्टूबर को विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकलेगी चुनरी यात्रा
अयोध्या के रूदौली में मां कामाख्या धाम में 12 अक्टूबर को आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हरिहरपुर से 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे शुरू होने वाली यात्रा श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच मां कामाख्या धाम पहुंचेगी, जहां चुनरी मां के चरणों में अर्पित की जाएगी। यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के शामिल होने की संभावना है।
डिप्टी सीएम के संभावित आगमन को देखते हुए आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव ने नगर पंचायत के बगल प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चुनरी यात्रा ऐतिहासिक होगी। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को चुनरी यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने स्वयं भी आमंत्रित किया है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने भी डिप्टी सीएम को आमंत्रित किया है। उनके संभावित आगमन को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला मंत्री तेज तिवारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।