{"_id":"6b03e120e1e34f57b80295d4","slug":"video-foul-smelling-sewage-water-has-entered-homes-in-shantipuram-colony-at-ayodhya-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के शांतिपुरम कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी घरों में घुसा, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के शांतिपुरम कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी घरों में घुसा, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग
अयोध्या में देवकाली स्थित शांतिपुरम कॉलोनी के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में सीवर का गंदा पानी घरों में घुस गया है। आलम यह है कि लोगों के घरों के साथ-साथ किचन में भी सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है। गंदे पानी की वजह से लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है।
कॉलोनी की निवासी शीजल ने बताया कि कई दिनों से घर में सीवर का पानी भरा है। किचन में पानी भर जाने से खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। घर में बदबू फैली रहती है, बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
वहीं प्रेमा देवी ने बताया कि सीवर का पानी घर में घुसने से घर का सारा सामान खराब हो रहा है। रात में सोना भी मुश्किल हो गया है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
अनुभव ने कहा कि कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। नगर निगम और जिम्मेदार विभाग सिर्फ आश्वासन देकर टाल देते हैं। नालियों की सफाई नहीं होती, सीवर जाम पड़ा है।
नक्को देवी ने बताया कि गंदे पानी की वजह से कॉलोनी की गलियों में भी चलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्ग और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
कॉलोनीवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सीवर की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो स्थिति और भयावह हो जाएगी। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल टीम भेजकर सीवर की सफाई कराई जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि उन्हें इस नारकीय जीवन से छुटकारा मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।