{"_id":"67c023fe96b7dbcb7603f8ef","slug":"video-ayodhya-yaga-ka-matara-sajaya-nashhatha-na-mahakabha-ka-tarafa-kara-akhalsha-yathava-para-sathha-nashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: योगी के मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ की तारीफ कर अखिलेश यादव पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: योगी के मंत्री संजय निषाद ने महाकुंभ की तारीफ कर अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद अयोध्या पहुंचे। प्रयागराज के महाकुंभ को लेकर सरकार की तारीफ की तो वहीं, भगदड़ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मृत्यु का आंकड़ा मांगने पर निशाना साधा।
उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि मृत्यु का आंकड़ा वही दे दें, उनके बहुत नेटवर्क हैं, रही बात आंकड़े की न्यायिक जांच हो रही है तो उस पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। महाकुंभ की तारीफ करते हुए निषाद ने कहा कि महाकुंभ में श्रद्धालु आए हम गंगा पुत्रों का सौभाग्य है। गंगा, जमुना, सरस्वती हमारी हैं। प्रयागराज निषाद राज की धरती है।
प्रयागराज के श्रिंगवेरपुर में निषाद राज की मूर्ति लगी है उसका उद्घाटन हुआ। निषाद राज की जमीन पर्यटक स्थल घोषित हो गई। अयोध्यावासियों को भी धन्यवाद दूंगा। यहां पर भगवान राम का मंदिर बन गया। निषाद राज की मूर्ति स्थापित करने के साथ निषाद राज के नाम से अतिथि भवन बन रहा है। निषाद राज के बच्चों का सम्मान तो बढ़ गया लेकिन अब उनके बच्चों की सुरक्षा का मामला है।
अगर निषाद राज के घर मोदी जी गरीबी देखने जा सकते हैं तो वह सदन में भी लिखवा सकते हैं कि उन्हें भी आरक्षण मिले। निषाद के नारे की देन है कि आज मोदी जी ने सम्मान दिया है। मोदी जी ने भी आवाज उठाई है कि निषादों की दशा बहुत खराब है, इसको सही करना है। उन्होंने कहा है कि गारंटी देकर उनके व्यापार करने की व्यवस्था की जा रही है। महाकुंभ में भगदड़ को लेकर कहा कि इसकी न्यायिक जांच हो रही है और जब न्यायिक जांच हो रही हो तो दूसरे लोगों के बयान बेमानी हो जाते हैं। न्यायिक जांच एक संवैधानिक प्रक्रिया है। जब जांच चल रही है तो आंकड़े भी आ जाएंगे।
चुटकी लेते हुए संजय निषाद ने कहा कि अगर अखिलेश यादव के पास कोई आंकड़ा है तो दे दें, समाजवादी पार्टी का अपना नेटवर्क है। हर गांव में उनके बूथ अध्यक्ष हैं। कई प्रदेशों के हर गांव में उनके कार्यकर्ता हैं तो वही बता दें उनके बूथ पर कितने आदमी मर गए। उनके मृत्यु प्रमाण पत्र बन गए तो कम से कम अखिलेश यादव ही मृत्यु का रिकॉर्ड दे दें। निषाद समुदाय के लोगों से मिलने संजय निषाद अयोध्या पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।