Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development projects worth Rs 19.12 crore approved in Rudauli

Ayodhya News: रुदौली में 19.12 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Development projects worth Rs 19.12 crore approved in Rudauli
रुदौली। नगर पालिका परिषद रुदौली में विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 19.12 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री नवसृजित नगर विकास योजना के तहत चार करोड़ 36 लाख रुपये के नए विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


विस्तारित वार्डों में सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका की ओर से इसके लिए छह करोड़ 33 लाख रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे। स्वीकृत कार्य स्वामी दयानंद, अवंतीबाई लोधी, कृष्णा नगर और बाबू गुलाब सिंह वार्डों में कराए जाएंगे। वहीं, संत रविदास और काशीपुर समेत आठ वार्डों के नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सभासद आशीष वैश्य, कुलदीप सोनकर और पंकज शर्मा ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक रामचंद्र यादव का आभार जताया है।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया कि विकास कार्यों के लिए अलग-अलग मदों से धनराशि उपलब्ध कराई गई है। अनटाइड ग्रांट से दो करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से करीब 10 कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं, टाइड ग्रांट से लगभग दो करोड़ रुपये के जल प्रबंधन संबंधी कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा दो करोड़ रुपये से जेसीबी, मिनी टिपर और डस्टबिन की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राज्य वित्त आयोग से करीब आठ करोड़ रुपये के 90 कार्यों के टेंडर कराए गए हैं। इनमें से 60 से 70 फीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष कार्यों को भी निर्धारित समय में पूरा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed