{"_id":"6ac0dff78fdc12e6b90e3559","slug":"video-ayathhaya-samathhana-thavasa-ma-bjal-vabhaga-ka-ekasaiiena-ka-daema-na-lgaii-fatakara-mahal-dakatara-ka-kama-ka-mathatha-bha-utha-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: समाधान दिवस में बिजली विभाग के एक्सईएन को डीएम ने लगाई फटकार, महिला डॉक्टर की कमी का मुद्दा भी उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: समाधान दिवस में बिजली विभाग के एक्सईएन को डीएम ने लगाई फटकार, महिला डॉक्टर की कमी का मुद्दा भी उठा
अयोध्या: अयोध्या के रुदौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सामने विभागीय लापरवाही से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं। विद्युत विभाग द्वारा शिकायत के निस्तारण की रिपोर्ट पर सवाल उठने पर डीएम ने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए शिकायत की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। वहीं, सीएचसी रुदौली में महिला डॉक्टर की कमी का मामला भी किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष रवि शंकर पाण्डेय ने उठाते हुए महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
सोफियाना निवासी मकसूद आलम नूरी ने शिकायत की कि वार्ड में विद्युत पोल के तार ढीले होने के साथ काफी नीचे लटक रहे हैं। उनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान किए बिना विभाग ने निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। इस पर डीएम ने एक्सईएन को निर्देश दिया कि शिकायत की मौके पर जांच कराई जाए। शिकायत सही मिलने पर संबंधित जेई के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की जाए।
वहीं, रवि पाण्डेय,वीरेंद्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि सीएचसी रुदौली में महिला डॉक्टर न होने से महिला मरीजों को जांच और उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अस्पताल में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 181 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित न रहे और शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।