Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: रुदौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा
{"_id":"6af82b4ad0f24cc7860971ce","slug":"video-ayathhaya-rathal-ma-bhavaya-kalsha-yatara-ka-satha-sharamathabhagavata-katha-ka-shabharabha-nagara-ka-paramakha-maraga-sa-nakal-yatara-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: रुदौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: रुदौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा
अयोध्या: रुदौली नगर में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री काली देवी मंदिर से सुबह 11 बजे निकली कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए भैरवधाम स्थित चंद देव शिशु मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
आयोजक मनीष वैश्य एवं आशीष वैश्य ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक वृंदावन धाम के कथा व्यास परम श्रद्धेय हितेंद्र कृष्ण जी महाराज संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। 21 नवंबर को कथा विश्राम होगा। 22 नवंबर को पूर्णाहुति, कन्या भोज एवं ब्राह्मण भोज का आयोजन किया जाएगा।
23 नवंबर को कच्ची महाप्रसाद और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 24 नवंबर को पक्की महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण और श्री जगन्नाथ स्वामी के महाप्रसाद का लाभ लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।