{"_id":"6aad0c6f6d2dcac5dc040653","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-ka-paugdha-ka-ra-madalga-taja-25-lkha-sa-athhaka-thapa-sa-naya-vashava-rakarada-bnana-ka-tayara-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग तेज, 25 लाख से अधिक दीपों से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग तेज, 25 लाख से अधिक दीपों से नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी की री-मॉडलिंग से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। इस बार 25 लाख से अधिक दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव में इलेक्ट्रॉनिक दीपक भी आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम में इस बार आम नगरवासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।
तैयारियों का जायजा लेने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात अयोध्या पहुंचे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राम कथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण किया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी को इस बार नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के साथ कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखकर व्यवस्थाओं में बदलाव किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव ने निर्माण और व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।