फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Abhay wins gold; Preeti and Vindhyavasini win silver

Ayodhya News: अभय ने जीता स्वर्ण, प्रीति और विंध्यवासिनी ने रजत

Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 20 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Abhay wins gold; Preeti and Vindhyavasini win silver
अयोध्या। उत्तराखंड के रायपुर में आयोजित 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अयोध्या के खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए। बालक वर्ग के डेकाथलॉन में अभय सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, बालिका वर्ग की 3000 मीटर स्टीपलचेज में प्रीति यादव और ऊंची कूद में विंध्यवासिनी ने रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन


एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में मुकाबले हुए।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव परमेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के एथलीट राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार पदक हासिल कर रहे हैं। खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन महंत गिरीशपति त्रिपाठी, अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना तथा प्रशिक्षक रोहित त्रिपाठी और ज्योति निषाद ने बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed