{"_id":"6aa241b425640842ea05107d","slug":"video-ayathhaya-ma-hamayapathaka-itarana-dakatara-na-manathaya-bugdhhana-ka-lkara-kaya-paratharashana-opada-btha-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में होम्योपैथिक इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन, ओपीडी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में होम्योपैथिक इंटर्न डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर किया प्रदर्शन, ओपीडी बंद
अयोध्या में राजकीय डॉ ब्रजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के गेट पर ओपीडी बंद कर आयुष प्रशिक्षुओं ने ओपीडी के बाहर मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण ओपीडी में पहुंचे मरीज मायूस हुए।गुरुवार को आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लगातार राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्तमान में 7,500 मासिक स्टाइपेंड में इंटर्नशिप के दौरान होने वाले खर्चों को पूरा करना कठिन है। उन्होंने मांग की कि आयुष इंटर्न्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाए। इस दौरान अंकित अग्रहरि, आलोक, ओमकांत, सौरभ, प्रयांशु, पवनेश, हिमांशी, सौम्या, जागृति, प्रिया, कीर्ति, रितिका, रजनी व अन्य ।
उत्तर प्रदेश में आयुष/होम्योपैथिक इंटर्न डॉक्टरों को अभी मात्र 7,500 रुपये महीना स्टाइपेंड मिलता है, जो साल 2011 से नहीं बढ़ाया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र और डॉक्टर स्टाइपेंड को एमबीबीएस (MBBS) की तर्ज पर बढ़ाकर 25,000 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।