{"_id":"6aa52a8932906026dc0e2425","slug":"video-ayathhaya-ma-aaga-sa-tha-chhapapara-ii-rakasha-samata-gahasatha-ka-samana-rakha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आग से दो छप्पर, ई-रिक्शा समेत गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आग से दो छप्पर, ई-रिक्शा समेत गृहस्थी का सामान राख
अयोध्या के बीकापुर तहसील क्षेत्र के नई बस्ती साल्हीपुर गांव में शुक्रवार रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते राममिलन के दो आवासीय छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से छप्पर में खड़ा ई-रिक्शा, बर्तन, अनाज, बिस्तर, चारपाई और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
आग लगने के समय राममिलन के परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। आग की लपटें और धुआं देखकर परिजन किसी तरह बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। छप्पर के पास पशु भी बंधे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पशुओं की रस्सियां काटकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर बीकापुर फायर दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों छप्पर और उनमें रखा अधिकांश सामान जल चुका था।
नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। मौके पर राजस्व लेखपाल को भेजकर आग से हुई क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।