{"_id":"6a94037bf2762ad04104b603","slug":"video-ayathhaya-ka-takara-aagagaja-ma-thharama-ka-thavara-sa-para-hatha-masalma-bhana-na-bthha-rakha-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के टिकरी आगागंज में धर्म की दीवारों से परे हिंदू-मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के टिकरी आगागंज में धर्म की दीवारों से परे हिंदू-मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी
जब रेशम के धागे में प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का भाव पिरोया जाता है, तो वह राखी बन जाता है। ऐसा ही एक भावुक और मनोहारी दृश्य रविवार को अयोध्या में तारुन के टिकरी आगागंज बाजार स्थित राजू इंटर कॉलेज में देखने को मिला, जहां जाति-धर्म की सभी दीवारें रक्षाबंधन के एक धागे में बंधकर छोटी पड़ गईं।
समाजसेवी एवं अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव प्रमोद सिंह की पहल पर आयोजित विशाल रक्षाबंधन समारोह में हजारों की संख्या में हिंदू और मुस्लिम बहनें एक साथ शामिल हुईं। सुबह से ही कॉलेज प्रांगण में बहनों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यहां बहनों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बड़ी संख्या में बहनों ने आयोजक प्रमोद सिंह को भी राखी बांधकर भाई के रूप में आशीर्वाद दिया। आयोजक की ओर से सभी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार भी भेंट किए गए।
यह दृश्य सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अयोध्या की गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत तस्वीर थी। जहां एक ओर सावन के गीत गूंज रहे थे, वहीं दूसरी ओर भाईचारे की ऐसी बयार बह रही थी जो दिलों को जोड़ रही थी। उपस्थित बहनों ने कहा कि त्योहार हमें बांटते नहीं, जोड़ते हैं। ऐसे आयोजन आपसी विश्वास और सद्भाव की डोर को और मजबूत करते हैं।
प्रमोद सिंह ने कहा, "रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व नहीं, यह समाज में प्रेम, विश्वास और भाईचारे की रक्षा का संकल्प भी है। आज हजारों बहनों ने एक साथ आकर यह साबित कर दिया कि प्रेम का धागा सबसे मजबूत होता है।" उन्होंने कार्यक्रम में पहुंची सभी बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।