{"_id":"6ac88ff4fd62d8543305f16d","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-ma-vathhayaka-na-thavayagajana-ka-vatarata-ka-mataraijada-taraiisaikal-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित कीं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित कीं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल
अयोध्या के रुदौली में अब दिव्यांगजनों के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही स्वरोजगार की राह भी खुलेगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रुदौली परिसर में आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मददगार बताया।
अमर उजाला की टीम से बातचीत में लाभार्थी विधिचन्द्र यादव ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि अब सात-आठ किलोमीटर तक आने-जाने में आसानी होगी। इसके साथ ही वह छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकेंगे। इससे उन्हें अपनी आजीविका चलाने में मदद मिलेगी और दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी।
इसी तरह लाभार्थी अनंतराम ने भी सहायक उपकरण मिलने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरण दिव्यांगजनों के लिए काफी उपयोगी हैं। इससे दैनिक कार्यों को करने और आवागमन में सहूलियत मिलती है।कार्यक्रम के दौरान कुल 22 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें पांच ट्राईसाइकिल, 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और सात बैसाखी शामिल हैं। उपकरण मिलने से लाभार्थियों को आवागमन में सुविधा के साथ आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद जगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।