{"_id":"6acceb2186fba62d1007d836","slug":"video-ayathhaya-bna-kasa-aathasha-ka-btha-raha-vathayalya-pata-vasarajana-ka-avakasha-ka-thaya-haval-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बिना किसी आदेश के बंद रहे विद्यालय, पितृ विसर्जन के अवकाश का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बिना किसी आदेश के बंद रहे विद्यालय, पितृ विसर्जन के अवकाश का दिया हवाला
अयोध्या: अयोध्या बिना किसी विभागीय आदेश के शनिवार को रूदौली तहसील क्षेत्र के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय बंद रहे। इसको लेकर विभाग और शिक्षकों के अलग-अलग तर्क सामने आए हैं। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत का कहना है कि विभाग की ओर से छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। वहीं, शिक्षकों का कहना है कि बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी अवकाश सूची में पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित है। इसी आधार पर विद्यालय बंद रहे।
तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनवा, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, कंपोजिट विद्यालय रामपुर गुदारा, प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नयागंज रूदौली, प्राथमिक विद्यालय पूरे सालार मवई और उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे शाह लाल सहित लगभग 220 विद्यालयों में शनिवार को पढ़ाई नहीं हुई।
प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर की प्रधानाध्यापिका सरोज भारती, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नयागंज रूदौली के प्रधानाध्यापक अवनीश श्रीवास्तव और प्राथमिक विद्यालय पूरे सालार मवई की प्रधानाध्यापिका अर्चना पांडेय का कहना है कि बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी अवकाश सूची में पितृ विसर्जन के अवसर पर छुट्टी घोषित है। इसी वजह से विद्यालय बंद रहे।
वहीं, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी रमाकांत ने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से अवकाश का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि बेसिक शिक्षा सचिव की ओर से जारी सूची में पितृ विसर्जन का अवकाश घोषित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।