{"_id":"6aec7c0d4244654d4c0de529","slug":"video-ayathhaya-bharata-malpa-thakha-bhava-vabhara-hae-tharashaka-sharapanaekha-ka-naka-katata-ha-gaja-padal-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: भरत मिलाप देख भाव-विभोर हुए दर्शक, शूर्पणखा की नाक कटते ही गूंजा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: भरत मिलाप देख भाव-विभोर हुए दर्शक, शूर्पणखा की नाक कटते ही गूंजा पंडाल
अयोध्या: अयोध्या के तारुन में श्री बजरंग रामलीला समिति खेमीपुर निधियावां के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भरत मिलाप और शूर्पणखा प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। भरत-राम के मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे, वहीं शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग पर पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। लीला में दिखाया गया कि भरत अपने भाई शत्रुघ्न, तीनों माताओं, गुरु वशिष्ठ और अयोध्या की प्रजा के साथ भगवान राम को मनाने चित्रकूट पहुंचते हैं। भरत बार-बार राम से अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं, लेकिन पिता के वचन का पालन करने के लिए प्रभु राम वनवास पूरा करने का संकल्प दोहराते हैं।
अंत में भरत उनकी चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटते हैं और नंदीग्राम में तपस्वी जीवन व्यतीत करते हुए राजकाज संभालते हैं। इसके बाद पंचवटी में शूर्पणखा के विवाह प्रस्ताव, लक्ष्मण द्वारा उसकी नाक-कान काटने, खर-दूषण वध और रावण-मारीच प्रसंग का मंचन हुआ। अंत में स्वर्ण मृग के बहाने सीता हरण का दृश्य दिखाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्मृति सिंह, अर्जुन यादव, राजकुमार जायसवाल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।