{"_id":"677cf2d9f5b540a11b062214","slug":"video-ayathhaya-18-ghata-ma-vayavasaya-sa-lta-ka-khalsa-bramatha-kae-gae-430-lkha-rapaya-tha-ltara-garafatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या: 18 घंटे में व्यवसायी से लूट का खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या: 18 घंटे में व्यवसायी से लूट का खुलासा, बरामद किए गए 4.30 लाख रुपये, दो लुटेरे गिरफ्तार
अयोध्या जिले के कोतवाली रुदौली क्षेत्र में लखीमपुर खीरी निवासी ट्रैक्टर व्यवसाई से 4.30 लाख रुपये लूट की वारदात का अयोध्या पुलिस ने 18 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सारी रकम को बरामद कर लिया है।
एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि यह सफलता अयोध्या पुलिस को एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश की ओर से जारी उस आदेश को अमल में लाने से मिली जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी वारदातों को कंट्रोल करने के लिए तुरंत जिले की सीमा सील कर दी जाए। इसी रणनीति के तहत पुलिस ने दोनों लुटेरों को भेलसर - टिकैत नगर मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया।
इनके पास से लूटी गई रकम, एक बैग और दो मोबाइल बरामद किया है। दोनों लुटेरे अरशद और अक्षय कश्यप लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और लखीमपुर खीरी से ही ट्रैक्टर व्यवसाई खालिद की रेकी कर रहे थे। कोतवाली रुदौली के भेलसर पहुंचने के बाद ही दिनदहाड़े रूपयों से भरा बैग लूट लिया था। रणनीति के तहत जिले की सीमा सील करने के बाद दोनों लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि साजिशकर्ता अभी फरार बताया जा रहा है। दरअसल पुराना ट्रैक्टर खरीदने लखीमपुर खीरी निवासी व्यवसाई खालिद अयोध्या के रुदौली में आए थे। तभी वारदात को अंजाम दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।